Advertisement Carousel
Uncategorized

पत्नी पर प्रचार का आरोप लगाये जाने पर ओपी ने भूपेश को छत्तीसगढ़िया संस्कृति का स्मरण कराया

रायगढ़:- पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के रायगढ़ में चुनाव लड़ने की वजह से यह सीट हाई प्रोफाइल हो गई है। ओपी की धर्म पत्नी अदिति चौधरी द्वारा चुनाव प्रचार में किए जाने संबधी लिखित शिकायत कांग्रेस द्वारा की गई है। जिसे लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी अधिकृत सोशल साइड में फोटो शेयर करते हुए लिखा कि रायगढ़ से भाजपा उम्मीदवार ओपी चौधरी की पत्नी जो कि केंद्रीय कर्मचारी है घर घर जाकर अपने मिस्टर कहर बरपाऊ पति का प्रचार कर रही है। इस कर चुनाव आयोग कार्यवाही क्यों नही करता। यह तो आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। हमने लिखित शिकायत की है लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर ओपी चौधरी ने अपने सोशल साइट से भूपेश बघेल को जवाब देते हुए लिखा छत्तीस गढ़िया संस्कृति में किसी विवाहिता महिला पर निराधार एवम व्यक्तिगत आरोप नही लगाए जाते। रायगढ़ की सभा में भी आप रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर बात करने के बजाय मुझ पर व्यक्तिगत हमले करते रहे।अब मेरी धर्म पत्नी

advertisement

पर किसी पारिवारिक-सामाजिक कार्यक्रम की फोटो को आधार बनाकर निराधार आरोप लगा रहे हैं। शिकायत में दी गई तस्वीर में भाजपा का एक भी निशान,झंडा नही है न ही वोट मांगने की अपील की गई। राजनीति में गिरते स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए ओपी ने लिखा सच्चा छत्तीसगढ़िया अपनी संस्कृति के खिलाफ नही जा सकता।राजधानी के सियासी गलियारों में ओपी चौधरी के पल पल की खबर ली जा रही है। रायगढ़ का यह चुनाव अब कांग्रेस बनाम ओपी चौधरी हो चुका है। रायगढ़ आए सूबे के मुखिया भूपेश बघेल की सभा में में ईशारे- ईशारे में ओपी पर निशाना साधा गया कांग्रेस की सभा में ओपी छाए रहे। ओपी ने इसका जवाब भी दिया कि मुझ पर व्यक्तिगत हमले की बजाय मुख्यमंत्री जी रायगढ़ के विकास पर जवाब दे। उन पर व्यक्तिगत हमले से प्रदेश का विकास नहीं होगा। नामांकन रैली के दौरान ओपी द्वारा ॐ चित्र का वस्त्र पहने जाने पर भी कांग्रेस मे राजशस्मी।धार्मिक भावना भड़काए जाने संबधी शिकायत की है हालाकि रायगढ़ भाजपा ने आधिकारिक रूप से ऐसे किसी शिकायत की पुष्टि नहीं की। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते है कि ओपी पर निजी हमले का कोई मौका नहीं छोड़ना नही चाहती। चुनाव के पहले ओपी के खिलाफ कोरबा में एफ आई आर भी दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING