Advertisement Carousel
Uncategorized

गुमटी ठेले और फूटपाथ में मिठाइयां आगरा का पेठा, खजूर….. बीमारी को खुला न्यौता

रायगढ़। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशानुसार आज नगर निगम के राजस्व विभाग एवम एन यू एल एम की टीम के द्वारा गांधी प्रतिमा से लेकर किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या महाविद्यालय तक गुमटी ठेले और सड़क पर खाद्य सामग्री बेचने और गंदगी फैलाये जाने पर निरीक्षण किया निरीक्षण में पाया गया कि दीवाली में बेचे जाने वाले मिठाई आगरा का पेठा, बताशा, खजूर एवम अन्य सामानों में मक्खियां और मच्छर थे । जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। निगम की टीम के द्वारा जाली या कपड़े से ढके बिना मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री बेचे जाने वाले विक्रेताओं को समझाईश दी गई कि विक्रेता खाद्य सामग्री को बीमारी फैलाने वाले मक्खी,

advertisement

मच्छर,धूल आदि से बचाने के लिए ढक कर रखे खुले में खाद्य सामग्री बेचे जाने और गंदगी पाए जाने पर जुर्माना की कार्यवाही भी की जाएगी, त्यौहार सीजन के असर को देखते हुए गुमटी ठेले और सड़क पर फैला कर समान बेचने वालो की संख्या बढ़ जाती है जिसके कारण ट्रैफिक और आवागमन बाधित होता है । त्यौहार के समय शहर के मुख्य मार्ग में यातायत के दबाव को

कम करने के लिए फल ,फूल , दिया, बताशा आदि बेचने वाले को हर साल नटवर स्कूल प्रबंधन से स्कूल के मैदान में जगह दी जाती है लेकिन विक्रेता वहा जाते नही है जिससे ट्रैफिक का दबाव बना रहता है । नगर निगम के द्वारा दीवाली तक प्लास्टिक ,गुमटी ठेले, सड़क बाधा और गंदगी करने वालो पर लगातार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING