Advertisement Carousel
Uncategorized

क्रेटा कार से 8 लाख कैश जप्त, वाहन चेकिंग दौरान कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई…. जिला निर्वाचन कार्यालय को दी गई संदिग्ध रकम जप्ती की सूचना….

*रायगढ़* । आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसटी/एफएसटी टीम के साथ थानों का पुलिस बल निर्वाचन व्यय, संदिग्ध रकम तथा चुनाव प्रभावित वस्तुओं की आवाजाही पर निगाह रखे हुए है । इसी क्रम में आज दिनांक 09.11.2023 के दोपहर वाहन चेकिंग दौरान ढिमरापुर चौक पर कोतवाली पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार अंदर रखा लाल रंग के बैग में ₹500-₹500 के 16 बंडल *कुल 8 लाख रुपए नकद* रखा पाया गया । वाहन में उपस्थित ओम प्रकाश गुप्ता पिता आलेख गुप्ता उम्र 32 साल निवासी केसला थाना जूटमिल से बैग में रखे रकम के संबंध में पूछताछ कर विधिवत नोटिस देकर नोटिस का अनुकूल जवाब प्राप्त नहीं होने पर अनावेदक ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करना पाये जाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध रकम की धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्ती की कार्रवाई कर जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्यवाही से अवगत कराया गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, दिलीप भानु, आरक्षक कोमल तिवारी की अहम भूमिका रही है । कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब, जुआ सट्टा तथा चुनाव प्रभावित सामग्रियों की आवाजाही पर निगाह रखकर कार्यवाही किया जा रहा है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING