Advertisement Carousel
Uncategorized

दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


रायगढ़, / मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत 7 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायगढ़ में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुल 26 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए। प्रशिक्षण में ऋण योजना अंतर्गत बैंकों से स्वीकृत हितग्राहियों का ऋण वितरण के पूर्व प्रशिक्षण लिया जाना होता है। प्रशिक्षण के दौरान उद्योग, सेवा, व्यवसाय स्थापना में महत्वपूर्ण सावधानियां, लेखा, बीमा, संप्रेषण कला का विकास, स्थल चयन में सॉवधानियां, गुमाश्ता कानून आदि की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, रायगढ़ श्री शिव राठौर ने हितग्राहियों को जाब सीकर के स्थान पर जाब प्रोवाईडर बनने हेतु शुभकामनाएं दी। योजना अंतर्गत रायगढ़ जिले ने वर्ष 2021-22 हेतु लक्ष्य की प्राप्ति कर ली है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING