Advertisement Carousel
Uncategorized

जिले में आये अर्धसैनिक बलों का गर्म जोशी से स्वागत….. पुलिस कंट्रोल रूम में पैरामिलिट्री के अफसरों के साथ प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने ली बैठक……एसएसपी सदानंद कुमार ने कहा शांतिपूर्ण चुनाव कराकर अच्छी यादें लेकर जाए पैरामिलिट्री फोर्स….

*रायगढ़* । रायगढ़ जिले में विधानसभा चुनाव कराने आयी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियों का थाना प्रभारीगण द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। अर्धसैनिक बलों को जिले की भौगोलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति से वाकिफ कराने जिला पुलिस की ओर से एक संक्षिप्त स्वागत कार्यक्रम और बैठक का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया था । बैठक में जिले में चुनाव कराने आयी 27 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों अधिकारीगण, अपर कलेक्टर राजीव पांडे, तहसीलदार रायगढ़ लोमश मिरी तथा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी और थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

बैठक में पैरामिलिट्री फोर्सेस के अधिकारियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं अधिकारीगण द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ।

advertisement

अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पांडे द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति, मतदान केन्द्रों, ऑब्जर्वर, निर्वाचन अधिकारियों की जानकारी देकर चुनाव निष्पादन में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के मोबाईल नंबर साझा किए गए ।

एडिशनल एसपी संजय महादेवा ने जिले के कानून व्यवस्था से अवगत कराते हुए बताए कि रायगढ़ के चुनावी इतिहास में अब तक कराए गए किसी भी इलेक्शन में कोई बड़ी झगड़ा वारदात और लाइन ऑर्डर नहीं देखा गया है । रायगढ़ जिले के मतदाता प्रशासन और सुरक्षाबलों का चुनाव में सहयोग किया जाता है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने बताया कि जिले में उन्हें चुनाव कराने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी । निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस की तैयारियां पूर्ण है, रायगढ़ जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी है । उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दिया गया कि धरमजयगढ़ और लैलूंगा विधानसभा के कुछ क्षेत्रों में हाथियों का विचरण रहता है । हाथियों के विचारण की सूचना पर वनविभाग, हाथी रक्षा दल और जिला पुलिस के जवान

ग्रामीणों को सूचना देकर हाथियों को गांव से दूर किया जाता है । उन्होंने बताया कि हाथियों को जब तक ना छेड़े वह नुकसान नहीं पहुंचता इसलिए ग्रामीण और सुरक्षाकर्मी हाथियों को ना छेड़े हाथी रक्षा दल उन्हें नियंत्रित कर उनसे दूर करेगा । उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों को बताए कि रायगढ़ के रहवासियों का व्यवहार शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक है, फोर्स यहां शांतिपूर्ण चुनाव कराकर यहां से अच्छी यादें लेकर जायेंगे, ऐसी अपेक्षा है । उन्होंने फोर्स के अधिकारियों को उनके जवानों के ठहरने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अधिकारियों से सीधे संपर्क करने कहा गया।

       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING