Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक को कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने दी नववर्ष की बधाई


रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने शनिवार को नववर्ष की बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आज पूरे दिन रायगढ़ कोतरा रोड़ गजानंदपुरम स्थित विधायक कार्यालय में नूतन वर्ष की
बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व
कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी। विधायक नायक ने कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनिता ओंगरे, पूर्व पार्षद लक्ष्मण महिलाने, लक्की गहलोत व अली हुसैन को उनके जन्म दिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की।


इस मौके पर प्रमुख रूप से रायगढ़ महापौर श्रीमती जानकी काटजू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि राजेश भारद्वाज, नगर निगम के एल्डरमेन राहुल शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह, एमआईसी सदस्य व पार्षद विकास ठेठवार, पार्षद रत्थु जायसवाल, पार्षद चन्द्रमणी बरेठ (बबलू), अमृत काटजू, के.पी. साहू, मंगल अग्रवाल,
अबजल हुसैन, गुड्डू, किरण पण्डा, जनपद पंचायत बरमकेला के जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूण शर्मा, उपाध्यक्ष किशोर पटेल, गणपति पाढ़ी, प्रमोद नायक सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING