Advertisement Carousel
Uncategorized

ओपी चौधरी के वादों में शहर के प्रदूषण मुक्ति का इरादा:- विकास केडिया….भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया की घोषणा पत्र में प्रतिक्रिया…..

रायगढ़ :- भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया ने भाजपा प्रत्याशी द्वारा जारी घोषणा पत्र के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा ओपी चौधरी के घोषणा पत्र में प्रदूषण मुक्ति हेतु सराहनीय कदम उठाए गए है। रायगढ़ वासी प्रदूषण का दंश लंबे समय से झेल रहे है। प्रदूषण समस्या का स्थाई उपाय अभी तक नही खोजा गया।फ्लाई ऐश निपटान भी इस शहर वासियों के लिए बड़ी समस्या है। ओपी चौधरी द्वारा रायगढ़ को लेकर जारी घोषणा पत्र में प्रदूषण को लेकर अपना बताया गया । प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए गए है ।जिनमे प्रदूषण की समस्या के लिए सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर आधारित ऑक्सीजोन बनाया जाना शामिल है। वही प्रदूषण के स्तर पर सतत निगरानी हेतु एक पृथक केंद्र की स्थापना की जाएगी। यत्र तत्र फ्लाई ऐस फेके जाने से आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। फ्लाई ऐश की समस्या का साइंटिफिक मैनेजमेंट किया जायेगा जिसके तहत बेकार पड़े शहरी या आबादी वाले क्षवात्र से दूर गहरे गड्ढों को फ्लाई ऐश से पाटा जायेगा। ओपी का घोषणा पत्र रायगढ़ वासियों के विकास के लिए सिर्फ वादा ही नही बल्कि ओपी चौधरी का इरादा भी है। ओपी की जीत से प्रदूषण मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। छग गठन के बाद प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ऐसे प्रभावी कदम पहली बार उठाए जा रहे। आम जनता को ओपी चौधरी पर भरोसा है कि वे रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING