Advertisement Carousel
Uncategorized

मतदान का काउंटडाउन शुरू : रायगढ़ में चुनाव प्रभावित वस्तुओं की निगरानी के लिए चप्पे चप्पे पर जिला पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात…..अंतर जिला और अंतर र्राज्यीय चेक पोस्ट पर भी पुलिस ने की जांच सख्त, सघन जांच के बाद ही जिले में प्रवेश कर पाएंगे वाहन….जिले में प्रवेश के अंदरुनी रास्तों पर भी पुलिस की नजर, शांति और शुचिता के साथ चुनाव निपटाने प्रशासन व पुलिस तैयार….

*रायगढ़* । जिले में विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है, ऐसे में मतदान को 3 दिन शेष रह गये हैं । जिसे लेकर प्रत्याशी अपने प्रचार-प्रसार में पूरा जोर-शोर लगा रहे हैं । प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदाओं को प्रभावित ना करें । इसे लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन पर जिला पुलिस ने अंतर जिला और अंतर र्राज्यीय चेक पोस्ट की निगरानी और कड़ी कर दी गई है । स्थैतिक निगरानी दल (SST Team) और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा वाहनों की सघन जांच पड़ताल की जा

रही है, जिले में प्रवेश के अंदरूनी मार्गों पर भी पुलिस के जवान पेट्रोलिंग कर निगाह रखे हुए हैं । चुनाव के लिए जिले में 27 कंपनी अर्द्ध सैनिक बलों की आ चुकी है जिन्हें विभिन्न थानाक्षेत्र में रूकवाया गया है । जिले में उपलब्ध अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सभी थानाक्षेत्रों में स्थानीय पुलिस बल एरिया डोमिनेंस के साथ जांच का दायरा बढ़ाया गया है । प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च कर पुलिस बल सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है । किसी भी प्रकार के व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING