Advertisement Carousel
Uncategorized

15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को 3 जनवरी से लगेंगे कोविड टीके बच्चों को टीका लगवाने सीएमएचओ डॉ.केशरी ने की पालकों से अपील



रायगढ़, / वैश्विक महामारी कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम हेतु कोविड-19 टीकाकरण अभियान अंतर्गत 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को को-वैक्सीन का टीकाकरण जिले के समस्त विकासखण्डों एवं शहरी क्षेत्र में 03 जनवरी 2022 से प्रारंभ होगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सभी अभिभावकों से अपने 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण कराने हेतु अपील किया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल ने बताया कि वे सभी जिनका जन्म वर्ष 2007 या उससे पूर्व है वे सभी पात्र होंगे। लाभार्थी स्वयं को कोविन में पूर्व से उपलब्ध अकाउंट के माध्यम से पंजीकृत कर सकेंगे जिनके पास कोविन में अकाउंट उपलब्ध नही है, वे नये मोबाईल नम्बर का उपयोग कर कोविन में अकाउंट खोल सकेंगे। यह ऑनलाईन पंजीकरण की सेवा 01 जनवरी 2022 से उपलब्ध रहेगा। उक्त लाभार्थी कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र के वॉक इन वैरीफायर/वैक्सीनेटर के सहयोग से पंजीकरण कर सकेंगे। अपॉइन्टमेन्ट ऑनलाईन अथवा ऑनसाईट (वॉक इन) माध्यम से बुक किया जा सकेगा। वॉकइन (आनसाइट) की सुविधा उपलब्ध वैक्सीनेशन स्लॉट के आधार पर कराया जाएगा। लाभार्थी अपने सुविधा के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण सत्र में स्लॅाट की उपलब्धता की जांच कर ले। उक्त अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन के भंडारण से लेकर परिवहन तक एवं कोल्ड चैन पाईन्ट से लेकर वैक्सीनेशन साईट तक समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। राज्य स्तर से रायगढ़ जिले हेतु 93 हजार 351 हितग्राहियों का लक्ष्य प्रदान किया गया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING