Advertisement Carousel
Uncategorized

शहीद विप्लव त्रिपाठी की पुण्य तिथि पर ओपी ने किया पुण्य स्मरण….

रायगढ़ :भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी ने अपने सोशल मंच से शहीद विप्लव की प्रथम पुण्य तिथि में जारी एक संदेश मे कहा रायगढ़ के माटी पुत्र शहीद विप्लव त्रिपाठी की शहादत पर पूरे देशवासियों को नाज है। शहीद विप्लव की शहादत को नमन करते हुए विप्लव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा स्वर्गीय किशोरी मोहन त्रिपाठी का भी पुण्य स्मरण किया। ओपी चौधरी ने कहा गाँधी जी के साथ आजादी आंदोलन में सहभागिता निभाने वाले किशोरी मोहन त्रिपाठी जी संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य भी रहे और पहले मनोनीत साँसद भी रहे l देश के लिए जीने मरने का जज्बा विप्लव ने अपने दादा के जीवन से सीखा l त्रिपाठी जी परिवार सदा देश व समाज के लिये समर्पित रहा l
मां आशा त्रिपाठी एवम पिता सुभाष त्रिपाठी को भी ऐसे वीर पुत्र को जन्म देने के लिए कोटि कोटि नमन किया। माटी का कर्ज उतारने का सौभाग्य शहीद विपल्व त्रिपाठी जैसे विरलो को मिलता है। पुण्य तिथि पर आज रायगढ़ वासियों की ओर से भीगी पलकों से श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए ओपी चौधरी ने शहीद विप्लव के अमरता की कामना भी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING