Advertisement Carousel
Uncategorized

नायक ने कहा क्षेत्र के युवाओं को ओपी पर है भरोसा इसलिए भाजपा प्रवेश

रायगढ़:-क्षेत्र क्रमांक 16 नवापारा ‘अ’ आरमुड़ा ब्लाक पुसौर के जन पद सदस्य कृषि एवम शिक्षा विभाग सदस्य बालमुकुंद नायक ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ ओपी चौधरी से व्यक्तित्व से प्रभावित होकर आज भाजपा प्रवेश कर लिया।

advertisement

बीडीसी नायक ने कहा

इस क्षेत्र में एन टी पी सी लारा बड़ा संयंत्र स्थित है ।इस उद्योग में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार मिले।यह कार्य ओपी चौधरी ही करवा सकते है। क्षेत्र के तमाम यूवाओ को इस बात पर भरोसा है कि यह कार्य ओपी के अलावा कोई दूजा नही करवा सकता । यही वजह है कि क्षेत्र के यूवाओ के बेहतर भविष्य के लिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए बीडीसी नायक ने ओपी के साथ साथ चलना स्वीकार किया। नायक ने कहा ओपी ने इस क्षेत्र में आम जनता के समस्याओं के समाधान के लिए स्थाई कार्यालय भी खोलने की घोषणा की है जिससे आम जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़े। ओपी चौधरी के पास रायगढ़ के विकास को लेकर बड़ा विजन है। रायगढ़ विकास के लिए भाजपा प्रवेश ही सबसे बड़ा विकल्प है। भाजपा प्रवेश करने के बाद ओपी ने नायक को बधाई देते हुआ कहा मिल जुलकर क्षेत्र के लोगो के विकास के लिए काम करना है।

इन्होने किया भाजपा प्रवेश

भाजपा प्रवेश करने वालो में जगदीश साव, लक्ष्मी चौहान, अरविंद चौहान, देवानंद पटेल,नारायण चौहान, नयन चौहान,प्रेम सागर साव जन्म जय पटेल,किशोर कुमार यादव, नित्यानंद यादव,कैलाश पटेल, विजय, दिलीप,ओम प्रकाश, नित्यानंद यादव, किशोर यादव, कुंत भोज, शेखर गुप्ता, मंटू निषाद, प्रकाश भूमियां,दया निधि भूमिया, मुकेश भूमिया शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING