Advertisement Carousel
Uncategorized

लोहे का कत्ता लहराते घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा, आरोपी निकला थाने का स्थायी वारंटी…. आरोपी पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड…..

*रायगढ़* । विधानसभा चुनाव चुनाव को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है , किसी भी अवैधानिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस तत्काल कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 14.11.2023 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिला कि बापू नगर में एक युवक सार्वजनिक स्थान पर एक धारदार हथियार (लोहे का कत्ता) लेकर आने जाने वालों को डरा रहा है । थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग और वारंटी पतासाजी में रवाने हुए प्रधान आरक्षक दिलीप भानु को तत्काल बापूनगर जाकर तस्दीक व कार्यवाही का निर्देश दिया गया । प्रधान आरक्षक दिलीप भानु हमराह आरक्षक धनीराम पोर्ते के साथ बापू नगर पहुंचे । जहां उन्होंने कत्ता लेकर लोगों को डरा रहे युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम *प्रदीप डोंगरे पिता दलगंजन डोंगरे उम्र 27 साल निवासी पूछा पारा हाल बापू नगर थाना कोतवाली रायगढ़* बताया । आरोपी प्रदीप डोंगरे थाना कोतवाली के छेड़खानी, पोक्सो एक्ट मामले का आरोपी है जिसके विरुद्ध अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पोक्सो एक्ट) रायगढ़ के न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया है । आरोपी अपने निवास पूछा पारा से फरार होकर लुक-छिप कर रहा था जिसे आज हथियार समेत कोतवाली पुलिस ने पकड़ा । आरोपी के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING