Advertisement Carousel
Uncategorized

शंकर लाल ने किया सघन जनसंपर्क…शहर की गलियों में बहाया पसीना..


रायगढ़:- चुनावी प्रचार प्रसार के अंतिम दिन भी शंकर लाल रायगढ़ की गलियों में पसीना बहा रहे थे। उनके समर्थन में रायगढ़ के ऑटो संघ ने रैली निकालकर शहर में एक अलग माहौल तैयार कर दिया है। बुधवार सुबह छाता मुड़ा चौक से कबीर चौक सुभाष चौक स्टेशन चौक सत्ती गुड़ी चौक कोतरा रोड बाईपास होते हुए ढिमरापुर चौक केवड़ा बड़ी बस स्टैंड घड़ी चौक सिटी कोतवाली चौक सुभाष चौक होते हुए चक्रधर नगर के बाद रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में रैली का समापन किया गया। अंतिम दिन के जन्म संपर्क में शंकर लाल अग्रवाल ने पूरे शहर में रैली निकाल कर लोगों से आशीर्वाद मांगा है। कांग्रेस

advertisement

छोड़कर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में अपनी क्षमता परीक्षण करने वाले शंकर लाल पिछले 15 दिनों से विधानसभा में प्रत्येक गांव में दस्तक दे चुके हैं उनके सक्रिय उपस्थिति से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में भारी उत्साह नई पीढ़ी के युवाओं में देखा गया है उनके द्वारा जारी घोषणा पत्र भी काफी प्रभावशाली है कुल मिलाकर शंकर लाल अपने शक्ति परीक्षण में सफल हुए हैं हालांकि चुनावी परिणाम किसके पक्ष में आएगा यह कह पाना मुश्किल है मगर शंकर लाल के चुनावी मैदान पर उतरने के बाद

कांग्रेस बीजेपी कैसे बड़ी पार्टियों के होश फाख्ता हो गए हैं। चुनावी लड़ाई अब दो पार्टियों के बीच न रहकर त्रिकोणीय हो गया है हालांकि आखिरी फैसला जनता जनार्दन को ही लेना है लेकिन चंद दिनों में ही शंकर लाल अग्रवाल ने अपने जनसंपर्क और प्रचार प्रसार के माध्यम से रायगढ़ विधानसभा के हर दरवाजे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दिया है अब देखना यह होगा कि उनके इस परिश्रम का प्रतिफल उन्हें किस तरह मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING