Advertisement Carousel
Uncategorized

श्री श्याम मंदिर में 21 से चार दिवसीय श्याम महोत्सव की रहेगी धूम, निशान यात्रा, अखंड ज्योति पाठ, भजन अमृत वर्षा एवं भजन संध्या का होगा भव्य आयोजन

रायगढ़। कलयुग के देव कहे जाने वाले शीश के दानी खाटू श्याम बाबा के जन्मदिन देवउठनी ग्यारस के अवसर पर रायगढ़ श्याम मंदिर में 21 से 24 नवंबर तक चार दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। इसवर्ष भी बाबा श्याम के जन्मदिन को धूमधाम से बनाने के लिए श्याम मंदिर में जोरशोर से तैयारियां की गई है जिसमें पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा एवं बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार होगा।

advertisement

श्री श्याम मंडल के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष बाबा श्याम के जन्मदिन को रायगढ़ श्याम मंदिर में श्री श्याम महोत्सव के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है यह बाबा का 45 वां महोत्सव है। इस वर्ष यह आयोजन चार दिवसीय होगा जिसने 21 नवंबर मंगलवार को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया है। जो प्रात: 9 बजे गांधी गंज परिसर से प्रारंभ होगी और नगर भ्रमण कर संजय कंपलेक्स श्याम मंदिर पहुंचेगी। श्री श्याम बगीची रायगढ़ में 22 नवंबर बुधवार को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का नृत्य नाटिका के साथ आयोजन किया गया है जिसमें पाठ के वाचन के लिए कोलकाता से बालकृष्ण शर्मा को आमंत्रित किया गया है। देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को श्री श्याम बगीची रायगढ़ में भजन अमृत वर्षा रात्रि जागरण का 9 बजे से आयोजन किया गया है एवं 24 नवंबर को सुबह 10:00 बजे बाबा श्याम को सवामणी प्रसाद का लगाया जाएगा। शाम 6 बजे से श्री श्याम बगीची रायगढ़ में भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा।

श्याम मंडल के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि भजन संध्या के लिए श्री श्याम बगीची रायगढ़ में भव्य पंडाल बनवाया गया है और साथ ही देश के सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहको को रायगढ़ आमंत्रित किया गया है। जिनमें प्रवेश शर्मा (बीकानेर),सुरभि चतुर्वेदी(कोटा),अमोल सुभम (कोलकाता),अरविंद सहगल (कोलकाता),संजय परीक (जयपुर), अनुभव अग्रवाल (टाटानगर) एवं निशा सोनी (कोलकाता) शामिल है। श्याम प्रेमियों के लिए श्री श्याम मंडल द्वारा श्याम नाम की मेहंदी लगवाने की भी व्यवस्था की है 19 एवं 20 नवंबर को मंदिर परिसर में श्याम प्रेमी जाकर निशुल्क मेहंदी लगवा सकते हैं। निशान यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा,नृत्य नाटिका, डीजे धमाल विशेष रुप से रहेंगे। जगह-जगह चौक चौराहों पर यात्रा का भव्य स्वागत होगा। जो भी श्याम प्रेमी निशान उठाने चाहते हैं वे रायगढ़ श्याम मंदिर से निशान की रसीद प्राप्त कर सकते हैं एवं साथ ही सवामणी प्रसाद लगवाने हेतु मंदिर के पुजारी के पास अपना नाम लिखवा सकते हैं। श्री श्याम मंडल रायगढ़ ने नगर के सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया है कि बाबा श्याम के 45 वें महोत्सव में अधिक से अधिक भाग लेकर आयोजन को सफल बनावे एवं पुण्य के भागी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING