Advertisement Carousel
Uncategorized

लायनेस क्लब रूलर के तत्वाधान में बुजुर्गो का हेल्थ चेक अप

रायगढ़ :- वृद्ध असहाय जनों के लिए सदैव तत्पर रहने वाली संस्था लायनेस क्लब रूलर के सदस्य आज बुजुर्गो की संस्था रिहैब फाऊन डेशन पहुंची और संस्था में निवास रत बुजुर्गो का हेल्थ चेक अप करवाया। संस्था अध्यक्ष बीना चौहथा ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पर्व के अवसर पर हमारे ग्रुप से जुड़े सदस्य परिवार से अलग हुए बुजुर्गो के मध्य आशीर्वाद लेने पहुंचे। सभी बुजुर्गो को आज परिवार जैसा एहसास हुआ। बुजुर्ग जो कभी माता पिता थे माता पिता को धरती कें भगवान माना जाता हैं । माता पिता की सेवा एवम सम्मान करना सभी का प्रथम कर्तव्य है। इसका अनुकरण संस्था के सदस्यों ने किया। ठंड के मौसम को देखते हुए आवश्यकता नुसार गर्म कपड़े प्रदाय किए गए। संस्था में जी एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमे सभी बुजुर्गो का हेल्थ चेक अप किया ।स्वास्थ्य शिविर में जिला चिकित्सालय आयुष विंग की पूरी टीम ने बुजुर्गो का स्वास्थ्य परिक्षण कर आवश्यकता नुसार निशुल्क दवाई वितरित की गई। दंत रोग विशेषज्ञ

advertisement


डा नेहा मित्तल ने भी अपनी सेवाएं दी। लायन्स क्लब मिड डाऊन के सचिव अनुराग मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि कहा लायनेस क्लब रूरल का यह कार्य वंदनीय है इनके कार्यों की सराहना करता हूं।क्लब सचिव शीतल अग्रवाल ने रिहैब की संचालिका जस्सी के कार्यों को ईश्वरीय कार्य निरूपित करते हुए कहा व्हील चेयर के जरिए चलने वाली जस्सी फिलिप्स के हौसले बेमीशाल है। व्हील चेयर में सवार जस्सी दीदी बेसहारा बुजुर्गो का सहारा बनी हुई है। जस्सी दीदी का हौसला हम सबके लिए प्रेरणा दाई है। इस दौरान जस्सी फिलिप के का साल श्री फल से सम्मान किया गया। शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर रोहणी आर्य डीडी न्यूज से निशा शर्मा आयुष विभाग से रीता यादव विजय शर्मा जी की मोजुदगी भी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING