Advertisement Carousel
Uncategorized

खरसिया पुलिस की रेड कार्रवाई पर संदिग्ध अवस्था में पकड़ी गई पांच महिलाएं और एक व्यक्ति….. ग्राम तेलीकोट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने की रेड, पकड़े गए सभी व्यक्तियों पर थाना खरसिया में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही….देखिए वीडियो

*रायगढ़* । आज दिनांक 27/11/2023 के दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम तेलीकोट में कुछ लड़के-लड़कियां इकट्ठे देखे गए हैं जिनकी गतिविधियां उचित नहीं है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल थाना एवं चौकी की स्मॉल टीम के साथ ग्राम तेलीकोट में मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया, जहां 5 महिलाएं (खरसिया, रायगढ़, अंबिकापुर और जशपुर की) और एक व्यक्ति- श्याम कुमार वर्मा 56 साल निवासी पुरानी बस्ती खरसिया संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे

पूछताछ पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी खरसिया द्वारा महिलाओं एवं पकड़े गए व्यक्ति को थाने लाया गया जिन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है । एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर रेड कार्यवाही में टीआई राकेश मिश्रा, टीआई सौरभ द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर मनीष कांत सिंह, एएसआई पृथ्वीराज मोहंती, लक्ष्मी राठौर, लेडी हेड कांस्टेबल सरोजिनी राठौर और लेडी कांस्टेबल रंजीता चौहान शामिल थी ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING