Advertisement Carousel
Uncategorized

भाई के साथ मिलकर महिला की पति से मारपीट, ईलाज दौरान युवक की मौत….. लैलूंगा पुलिस ने हत्या के अपराध में महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल, आरोपिया का भाई फरार….. फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी पुलिस….

*रायगढ़* । मायके जाने की जीद के बीच हुए झगड़ा विवाद में महिला ने भाई के साथ मिलकर उसके पति की हाथ मुक्का, डंडे से पिटाई कर दी जिससे आयी गंभीर चोट पर आहत का इलाज के दौरान मौत हो गया । मामले में लैलूंगा पुलिस ने आरोपी महिला को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक बीते 25 नवंबर को ग्राम सिहारधार में रहने वाले उजल साय सिदार (उम्र 55 साल) द्वारा उसके भतीजे दिनेश गोंड पिता स्व. जलसाय सिदार उम्र 30 वर्ष के साथ उसकी पत्नी लक्ष्मी सिदार और साले द्वारा मारपीट करने से अस्पताल में भर्ती करने और मारपीट करने वालों पर कार्यवाही को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । लैलूंगा पुलिस द्वारा मामले में मारपीट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । इसी दरमियान आहत दिनेश सिदार की मौत हो जाने की सूचना थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराकर तत्काल आरोपियों की पतासाजी किया गया और आरोपी महिला लक्ष्मी सिदार (उम्र 22 वर्ष) को हिरासत में लिया गया, आरोपी रविदास निवासी बागबहार जिला जशपुर फरार है ।

advertisement

आरोपिया लक्ष्मी सिदार बताई कि दिनेश सिदार के साथ पिछले दो वर्ष से प्रेम संबंध था । दोनों के परिवार की रजामंदी से रीति रिवाज के साथ शादी कर ग्राम सिहारधार साथ रह रहे थे, इनका डेढ वर्ष की बेटी है । शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी के मध्य हमेशा विवाद होते रहता था । 21 नवंबर को भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होने से मायके जाने के लिए अपने भाई रविदास को बुलाई । दूसरे दिन 22 नवंबर के दोपहर भाई रविदास मोटरसाइकिल में अपने दोस्त के साथ गांव सिहारधार आया था जिसके साथ मायके जाने लगी तो दिनेश मना करने लगा और बच्चे को छोड़कर जाओ कहकर बच्चे की छीनने लगा । दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा विवाद में रविदास भी उसकी बहन का साथ देने लगा और मारपीट के बीच रविदास सड़क पर पड़े बांस के डंडा से दिनेश के सिर और अन्य जगहों पर मारकर चोट पहुंचाया। दिनेश वहीं बेहोश हो गया । दिनेश को उसके परिवार वाले लैलूंगा अस्पताल लेकर गए जहां से उसे रायगढ़ रेफर किया गया । रायगढ़ अस्पताल से आहत को और बेहतर इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर ले जाने की सलाह दिए परिवारजन आहत को लैलूंगा लेकर आ रहे थे । इसी बीच रास्ते में दिनेश बेहोश हो गया जिसे CHC लैलूंगा लेकर गए जहां उसे डॉक्टर ने मृत बताया । आरोपिया लक्ष्मी सिदार को रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है । फरार आरोपी रविदास निवासी बागबहार जिला जशपुर की लैलूंगा पुलिस सरगर्मी से पतासाजी कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING