Advertisement Carousel
Uncategorized

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ को मिला दूसरा स्थान विधायक प्रकाश नायक से मिले कोच,मिली बधाई

रायगढ़।बिलासपुर में आयोजित 16 वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ को दूसरा स्थान मिला।इस खुशी में रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब के कोच विकास सिंह व लता श्रीवास ने विधायक प्रकाश नायक से उनके गजानंदपुरम स्थित कार्यालय में मुलाकात की।विधायक ने दोनों कोच व उनके खिलाडियों को बधाई दी और कहा कि यह रायगढ़ जिले के लिए गर्व की बात है।उन्होंने आश्वस्त
किया कि खेल को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
छत्तीसगढ़ में 16 वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रायगढ़ जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ ताइक्वांडो में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिले से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आए थे-बिलासपुर , रायपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, बलौदाबाजार, पेंड्रा
मुंगेली, कोरबा, जांजगीर चांपा, जशपुर,इत्यादि जगह से आए हुए थे। रायगढ़ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से 30 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे-जिसमें 3 बच्चों का गोल्ड मेडल,11 बच्चों का सिल्वर मेडल,8 बच्चों का ब्रांच मेडल लगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING