Advertisement Carousel
Uncategorized

एड्स रोग को लेकर अपेक्स नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली…

रायगढ़:- ऐड्स रोग सर्व प्रथम अमेरिका में पाया गया था, और सन 1986 में भारत में इस बीमारी का पहला रोगी मिला,तत्पश्चात भारत सरकार द्वारा 1987 में राष्ट्रीय ऐड्स रोगथाम कार्यक्रम आयोजित किया गया, तब से यह विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है,यह बीमारी लाइलाज है, इसका बस रोगथाम है।
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष पिछले 7 महीनों में 104 एचआईवी के मरीज पाए गए हैं।

advertisement

आज एक दिसंबर को विश्व ऐड्स दिवस के उपलक्ष्य में एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा ऐड्स रोग के कारक, लक्षण ,उपचार को प्रदर्शित करते हुए रायगढ़ में एपेक्स नर्सिंग कॉलेज से लेकर कबीर चौक तक जनजागरूकता रैली निकाला गया,जिसका उद्देश्य है की रायगढ़ वासी ऐड्स रोग के प्रति जागरूक रहें। प्रति वर्ष हमारा यही प्रयास रहता है की अधिक से अधिक लोगो को हम जागरूक कर सकें ।
विद्यार्थियों द्वारा ऐड्स के विषय में नाट्य कला प्रदर्शित की जाती है,जिससे शिक्षित और अशिक्षित दोनो वर्ग के नागरिकों को जागरूक करते हैं ,जो विगत दो वर्षों से एपेक्स नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक , शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र- छात्राओं द्वारा आयोजित की जाती है।

ऐड्स दिवस पर है यह नारा,ऐड्स मुक्त हो विश्व हमारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING