Advertisement Carousel
Uncategorized

पत्रकार शमशाद अहमद को मातृ शोक….

रायगढ़, । जिले के युवा पत्रकार शमशाद अहमद की वालिदा साबरा बेगम (पति इकबाल अहमद) का सोमवार रात मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान इंतकाल हो गया। 75 बरस की साबरा अहमद अपने पीछे 4 बेटे और एक बेटी समेत भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गईं हैं। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 6 दिसंबर की दोपहर 2 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
प्रेस क्लब रायगढ़ के अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा ने पत्रकार साथी शमशाद अहमद की माताजी के निधन पर शोकाकुल परिवार को दुख की इस विकट घड़ी में सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING