Advertisement Carousel
Uncategorized

पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी से ओपी ने लिया आशीर्वाद

रायगढ़ :-रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जी ने अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के संस्थापक बाबा प्रियदर्शी राम जी का दर्शन लाभ प्राप्त किया। ओपी ने क्षेत्र वासियों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। ओपी चौधरी ने पूज्य पाद प्रियदर्शी राम जी का दर्शन कर अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के स्थापित उद्देश्यों को अपने व्यवहारिक जीवन में उतारे जाने की आवश्यकता भी जताई। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की मानवसेवी गतिविधियों का लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को निरंतर मिल रहा है। आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को बनोरा आश्रम जीवन की मूलभूत आवश्यकता निःशुल्क चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं मुहैया करा रहा रहा। नब्बे के दशक में स्थापित बनोरा आश्रम जन जीवन मे बदलाव का बड़ा माध्यम साबित हुआ है। विधायक ओपी ने कहा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के आशीर्वचन आधुनिकता के दौर में सामाजिक बदलाव के बड़े माध्यम साबित हो रहे है। बनोरा एक ऐसी आध्यात्मिक पाठशाला है जिसमे मानव सांसारिक जीवन में मौजूद लोभ मोह माया के बंधन से दूर रहने की शिक्षा हासिल करता हैं। बनोरा मानव की गढ़ने की पाठशाला भी है। आश्रम परिसर में हर माह आयोजित होने वाले नेत्र जांच शिविर के करिए बहुत से लोगो को लाभ मिल रहा है। वही आश्रम परिसर में स्थित भगवान राम विद्या मंदिर स्कूल भी ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बच्चो को संस्कारवान बनाने में महत्पूर्ण भूमिका निभा रहा है। दशकों से बनोरा आश्रम सेवा के उच्च आदर्श की मिशाल पेश करने में सफल रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING