Advertisement Carousel
Uncategorized

मंगलू डीपा वासियों ने ओपी की मां कौशल्या से मुलाकात की

रायगढ़ :- ओपी चौधरी की भव्य जीत के बाद क्षेत्र के युवक युवतियों का मेल मुलाकात का दौर चल रहा है। इस क्रम में आज मंगलू डीपा क्षेत्र में रहने वाले युवक युवतियों ने आज बायँग पहुंच कर विधायक बने ओपी चौधरी की मां कौशल्या देवी के सौजन्य मुलाकात करते हुए जीत की बधाई दी। मां कौशल्या क्षेत्र के युवक युवतियो से मुलाकात कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा उनके बेटे ने यह मुकाम शिक्षा के जरिए हासिल किया है। युवक युवतियों को मां कौशल्या ने बच्चो के भांति समझाइश देते हुए कहा जीवन मे आगे बढ़ने के लिए एक बड़ा लक्ष्य बनाए और हर दिन वहां पहुंचने का प्रयास करे एक दिन लक्ष्य जरूरी हासिल कर लेंगे। उनके बेटे ओपी चौधरी ने भी यही किया।बचपन से उसने पढ़ाई का लक्ष्य रखा। कही भी परिस्थितियां अनुकूल नही थी लेकिन परिस्थिति को दोष देने की बजाय उसने निरंतर अपना लक्ष्य जारी रखा नतीजा सभी के सामने है और प्रदेश का पहला कलेक्टर बन गया। कलेक्टर बनने के बाद भी उसने अपने काम के प्रति जुनून जारी रखा। शिक्षा के क्षेत्र में उसने काम किए। राजनीति में आने का निर्णय लिया और खरसिया चुनाव में सीखने के बाद भी ओपी में अपना कार्य जारी रखा और रायगढ़ वासियों ने उनके बेटे ओपी को एतिहासिक मतों से विजयी बनाया। मां कौशल्या ने भी कहा ओपी की जीत रायगढ़ वासियों के सपनो की जीत साबित होगी। ओपी चौधरी की मां से मुलाकात करने वाले युवक युवतियों में रोशन साहू, लीता साहू, तिलेश्वर राम यादव,खिलेश साहू,पप्पू साहू,पायल साहू,गौरव साह,अदिति जांगड़े, हमी साहू,अंशु साहू,रानी साहू,शिनरन साहू, मधु साहू, तमन्ना आजाद, खुशी कश्यप,पूजा यादव, राधिधिका बिंद, पिंकी साहू,आविका जांगड़े,सुमन साहू, दामिनी साहू, सोनाली साहू,गरिमा यादव,गुंजन गुप्ता,सुमित आजाद,खुशी श्रीवास शामिल रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING