Advertisement Carousel
Uncategorized

18 लाख आवास की स्वीकृति सहित दो सालो का बोनस देने का निर्णय एतिहासिक:- ओपी

रायगढ़ :- सूबे के मुखिया विष्णु देव साय द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद केबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख प्रधान मंत्री आवास की मंजूरी एवं किसानो को 25 दिसंबर को दो सालो का बोनस दिए जाने का विष्णु देव सरकार द्वारा निर्णय लिए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा मोदी सरकार की पहली गारंटी पर विष्णु देव साय की सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। ओपी ने स्मरण कराते हुए कहा चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने यह वादा किया था कि शपथ लेते ही पहली बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीबों के आवास का सपना पूरा होगा आज प्रदेश भर के गरीबों का सपना पूरा हुआ। मोदी के गारंटी पर प्रदेश भर की जनता ने अपना विश्वास जताया है और सरकार ने जन भावना के अनुरूप कार्य करना शुरू कर दिया। 18 लाख गरीबों के

advertisement

आवास की स्वीकृति का निर्णय एवम किसानो को दो सालो का बोनस दिए जाने के निर्णय को एतिहासिक निरूपित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा भाजपा सरकार ने जो वादे किए उस पर काम करना भी शुरू कर दिया। यही मोदी सरकार को गारंटी भी है। गरीबों के इस मकान के लिए भाजपा ने विपक्ष मे रहते हुए विधान सभा के घेराव सहित विधायको के निवास का घेराव किया था। भाजपा ने गरीबों के हक के लिए सड़क की लड़ते हुए भाजपा की सरकार आते ही आवास स्वीकृत किए जाने का वादा किया था जिस पर विष्णु देव सरकार ने शपथ लेते ही केबिनेट की पहली बैठक में इस वादे पर मुहर लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING