Advertisement Carousel
Uncategorized

छाल एसईसीएल खदान में ग्रामीणों और त्रिपुरा रायफल के बीच हुआ मारपीट

छाल/रायगढ़…मिली जानकारी अनुसार दोपहर करीबन 2:00 बजे त्रिपुरा रायफल द्वारा एसईसीएल में बाईपास मार्ग से एंट्री कर रहे वाहनों को रोका गया जिस पर ग्रामीणों द्वारा त्रिपुरा राइफल के जवानों से हाथापाई की गई, बचाव करते हुए त्रिपुरा रायफल के जवानों ने भी हाथापाई किया, जिस पर ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या में महिलाओं को बुलाकर त्रिपुरा रायफल के जवानों से खदान में मारपीट किया गया जिसके बाद से छाल खदान में भारी भीड़ का जमावड़ा हो गया है और खदान को बंद कर दिया गया है, वहीं मौकेपर छाल पुलिस और एसईसीएल प्रबंधन मामले को सुलझाने में लगे हुए है।

advertisement

आपको बता दे की छाल पुलिस को एसईसीएल प्रबंधन द्वारा बायपास मार्ग को बंद करवाने के लिए कई दफा शिकायत किया गया था अगर पुलिस द्वारा एक बार भी मामले को लेकर तत्परता दिखाया जाता तो आज त्रिपुरा रायफल के साथ ये अनहोनी नही होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING