Advertisement Carousel
Uncategorized

हिंडाल्को में हुई इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत के बाद…मकतूल की पत्नी ने न्याय की लगाई गुहार.…पढ़िए पूरी खबर…

तमनार/रायगढ़…रायगढ़ से लगे हुए तमनार थाना क्षेत्र की हिंडालको कंपनी में ठेकेदार के अधीन कार्यरत इलेक्ट्रिशियन की संदिग्ध मौत पर मृतक की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है।कंपनी प्रबंधन को लिखे आवेदन में मृतक की पत्नी ने जहां पति की मौत कंपनी में किन कारणों से हुई है इसका जवाब मांगा है।
वहीं पति के मौत के बाद कंपनी की तरफ से एसे प्रति माह एसे पेंशन देने की मांग की गई है। जिससे मृतक के 2 साल के बच्चे का पालन पोषण किया जा सके। स्थानीय मीडिया के मुताबिक तमनार थाना क्षेत्र मिलुपरा गांव का निवासी राजेंद्र सिंह सिदार हिंडालको कंपनी में ठेकेदार के अधीन इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता था।बीते 15 नवंबर की शाम 4:00 बजे ड्यूटी पर गया, जहां अचानक रात करीबन 1:00 बजे हिंडालको कंपनी के कर्मचारी उसे गंभीर हालत में घर लाकर छोड़ गए।
पत्नी खीर कुंवर सिदार से कहा गया कि उसका पति शराब पीकर काम में आया था। पत्नी ने जब पति की हालत को और गंभीर होते देखा तो कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी से संपर्क किया गया। लेकिन किसी तरह का सहयोग और सार्थक जवाब नहीं दिया गया। जिससे पत्नी आनन-फानन में पति राजेंद्र सिंह सिदार को घर से अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मामले की शिकायत तमनार पुलिस से भी की है। मृतक की पत्नी खीर कुंवर सिदार ने आरोप लगाया है कि उसके पति की मौत के पीछे साजिश है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी तक मृतक के सीने पर ट्रक के टायर के निशान पाए जाने की बात करते हुए मृतक की पत्नी किसी को कारण बता रही है। कहा गया है कि पति की मौत के बाद अब तक जहां पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है, वहीं मृतक की पत्नी ने पति की मौत के कारण बताने के लिए कंपनी प्रबंधन से गुहार लगाते हुए बच्चे के पालन-पोषण के लिए पेंशन प्रति माह दिए जाने की मांग की है। साथ पति की मौत पर मुआवजा राशि देने की भी गुहार लगाई है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING