Advertisement Carousel
Uncategorized

JSW ग्रुप के सीएमडी सज्जन जिंदल पर लगा बलात्कार का आरोप… एफआईआर दर्ज..

नई दिल्ली: भारत के बड़े कारोबारी और जिंदल स्टील वर्क्स ग्रुप्स (JSW) के चेयरमैन सज्जन जिंदल पर रेप के गंभीर आरोप लगे हैं। सज्जन जिंदल पर मुंबई की एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि सज्जन जिंदल ने 24 जनवरी 2022 को पेंटहाउस में स्थित जिंदल के ऑफिस में उसके साथ जबरदस्ती की। हाईकोर्ट के आदेश पर सज्जन जिंदल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जिंदल परिवार के सदस्य और अरबपति कारोबारी पर लगे इस आरोप के बाद हड़कंप मच गया। वहीं सज्जन ने इन आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। इस विवाद ने जिंदल समूह की मुश्किलें बढ़ा दी है। सज्जन जिंदल को लोग ‘स्टील मैन’ कहते हैं। वो देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी जिंदल स्टील वर्क्‍स (जेएसडब्‍लूय) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं। मां सावित्री जिंदल की देखरेख में उन्होंने बिजनेस के गुर सीखें, कंपनी को ऊंचाईयों पर पहुंचाया, लेकिन अब वो मुश्किल में फंस गए हैं.।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING