Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार में संपन्न हुई ब्रिलियंट जीके प्रतियोगिता हजारों की संख्या मे शामिल हुए विद्यार्थी


रायगढ़। रायगढ़ की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल मे ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता विगत दिवस संपन्न हुई। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ब्रिलियंट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम में लगभग 1500 बच्चों ने हिस्सा लिया। यह

प्रतियोगिता 2 केटेगरी मे संपन्न हुई। जिसमें पहली केटेगरी कक्षा 5 वी से 8 वीं तक एवं दूसरी केटेगरी कक्षा 9वीं से 12 तक के बच्चे शामिल हुए। प्रश्रपत्र मे सामान्य ज्ञान एवं दैनिक जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसकी सराहना पैरेंटस ने भी की। प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 15 वर्ष से लगातार आयोजित की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका लाभ बच्चों को मिलेगा।
करीब 50 हजार का है इनाम

advertisement


मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि दोनों ही वर्गों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय इनाम के साथ-साथ नगद पुरस्कार भी रखे गए है। इसके अलावा 10 सानतवना पुरस्कार एवं भाग लेने वाले प्रत्येक स्कूल के प्रथम 3 छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार दिया जाएगा। जिसकी घोषणा आनेवाले समय मे मीडिया के माध्यम से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING