Advertisement Carousel
Uncategorized

ओजस योग मंदिर के तत्व धान में निशुल्क योग शिविर का आयोजन

रायगढ़ :-ओजस योग मंदिर की संचालिका श्रेया अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की शीत कालीन अवकाश को देखते हुए आगामी 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आशीर्वाद होटल में प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक निःशुल्क योग शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में 5 वर्ष से 25 वर्ष तक की युवा शामिल हो सकते हैं । श्रेया अग्रवाल ने कहा योग मय शैली का जीवन आज आवश्यक है। कार्य का अत्यधिक दबाव मानसिक तनाव का कारण बन जाता है जिसका दुष्प्रभाव असर शरीर पर पड़ता है। नियमित योग के जरिए शरीर पर खान पान एवम वैचारिक दुष्प्रभाव को आसानी से कम किया जा सकता है। योग स्वयं को स्वस्थ रखने की प्रक्रिया है। योग से आत्म शक्ति बढ़ने का दावा करते हुए श्रेया ने कहा आज योग मय शैली को अपनाए जाने की आवश्यकता है।शिविर के संबंध में अधिक जानकारी 7747007714 एवं 774700 7715 नंबर से हासिल की जा सकती है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING