Advertisement Carousel
Uncategorized

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्रक वितरण हेतु पहुंचे

रायगढ़:- श्री राम मंदिर गृह संपर्क अभियान समिति रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में संपन्न होने वाले भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की निमंत्रण पत्रिका वितरण हेतु रायगढ़ पहुंच चुकी है। निमंत्रण पत्रक के साथ साथ श्री राम मंदिर का छायाचित्र भी वितरित किया जायेगा। आयोजक समिति से जुड़े आयोजको ने बताया विगत एक दिसंबर को राम मंदिर के अभिमंत्रित अक्षत कलश शहर पहुंचे । जिसे संघ व्यवस्था के तहत समस्त मंडल ग्राम एवं मोहल्ले स्तर पर वितरित करवाया गया। समिति की आगामी योजना अनुसार 25 दिसंबर से निमंत्रण पत्रक सभी मंडल ग्राम एवं मोहल्ले तक

advertisement

पहुंचाये जाने है। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी परिवारों में अक्षत कलश सहित निमंत्रण पत्रिका पहुंचाने की योजना पर अमल किया जा रहा है । अयोध्या में भव्य श्री राम लला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी 2024 को प्रातः 11:45 पर संपन्न होगी। भगवान राम सनातन धर्म के महानायक है और घर परिवार में व्यवहारिक जीवन में भगवान राम के आदर्शो की झलक दिखाई पड़े। देश मे राम राज्य स्थापित हो इसके लिए सभी को मिल जुलकर घर परिवार सहित आस पास के वातावरण को राम राज में परिवर्तित करने का प्रयास करना है।श्री राम मंदिर गृह संपर्क अभियान समिति रायगढ़ की विभाग प्रचार प्रमुख श्रीमती स्नेहा तिवारी ने कहा यह परम सौभाग्य है कि हमारी पीढ़ी राम मंदिर निर्माण की साक्षी बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING