Advertisement Carousel
Uncategorized

मजदूरों के साथ मारपीट करने वाले जिंदल कर्मियों के खिलाफ विधायक ओपी ने दिए कठोर कार्यवाही के निर्देश

रायगढ़ :- जिंदल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन रत मजदूरों के साथ जिंदल सुरक्षा कर्मियों के द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक मारपीट की घटना को लेकर रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रशासन से चर्चा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही ओपी ने कहा ऐसी घटनाएं स्वीकार नही होगी। अपनी मांगो के लिए आंदोलन रत मजदूरों की मांगों को सुनने की बजाय प्रबंधन द्वारा मजदूरों के साथ मार पीट किए जाने की घटना को रायगढ़ विधायक ओपी ने अलोकतांत्रिक ठहराया l स्वस्थ लोकतंत्र में मजदूरों की आवाज सुनने की बजाय आवाज को लाठी से दबाने का प्रयास स्वीकार्य नहीं हो सकता।रायगढ़ विधायक ओपी ने कहा अपनी वाजिब मांगों को लेकर मजदूर दो दिनों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बातो को लेकर धरना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। मजदूरी शोषण मानदेय को लेकर मजदूरों की समस्या सुनने की बजाय मजदूरों के साथ प्रबंधन द्वारा मारपीट किया अनुचित है। मारपीट करने वाले दोषियों खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए विधायक में कहा किसी को कानून अपने हाथो में लेने का अधिकार नहीं हैं। विधायक ओपी ने मजदूरों की मांगो को माने जाने की बात भी कही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING