Advertisement Carousel
Uncategorized

अघोरेश्वर भक्त बाबा भिक्षुक राम जी समाधि पर पहुंचे बाबा प्रियदर्शी राम….

अघोर गुरु ट्रस्ट बनोरा के पीठाधीश्वर बाबा प्रियदर्शी राम ने बाबा भिक्षुक राम के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने बाबा जी से आर्शीवाद लिया। बाबा भिक्षुक राम को परम पूज्य अघोरेश्वर का सानिध्य हासिल रहा। उन्हें अघोरेश्वर के सानिध्य में आत्मसाक्षात्कार हासिल हुआ उन्होंने अपनी साधना पूर्ण की इसके बाद वे यत्र-तत्र भ्रमण रत रहे। इस बीच पूज्य बाबा का भ्रमण के दौरान रायगढ़ आगमन हुआ। उनके आग्रह पर गौशाला पारा पुलिस लाइन में छोटी कुटिया का निर्माण किया गया। यही पर पूज्यश्री ने साधना करते हुए सिद्धियों को हासिल किया जब परम पूज्य भिक्षुक बाबा के गुरुदेव परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम का महानिर्वाण हुआ उस समय भिक्षुक राम बनारस में थे। अघोरेश्वर के महा निर्माण के पश्चात 25 दिसंबर 1992 को उन्होंने समाधि ग्रहण कर ली पूज्य बाबा का निर्देशानुसार पार्थिव शरीर को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। उनकी स्मृति में रायगढ़ में एक समाधि स्थल का निर्माण कराया गया। बाबा भिक्षुक राम जी के निर्वाण दिवस पर प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को भंडारे का आयोजन किया जाता है। 1993 से प्रारंभ इस भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते है।
उनके द्वारा निर्मित कुटिया आज भी उसी स्थान पर उसी स्वरूप में यथा वत है। समाधि स्थल पर प्रति वर्ष प्रियदर्शी राम जी के चरण रज पड़ते है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING