Advertisement Carousel
Uncategorized

भारत युवाओ का देश…सरकार करेगी युवाओं पर फोकस:- ओपी चौधरी

रायगढ़:- केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने निजी चैनल को दिए बयान में कहा भारत युवाओ का देश है। केबिनेट मंत्री ने युवाओं को छत्तीसगढ़ के रीढ बताया।दुनिया की 20 % युवा आबादी भारत देश में निवास करती है। देश की 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु के युवा साथियों की है। ऐसे स्थिति में भारत देश का युवा देश दुनिया को संचालित करने की मादा रखता है।छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं पर विशेष फोकस रहेगा। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बहुत सी योजनाएं युवाओ को ध्यान में रख कर बनाई गई है। विधायक के बाद मंत्री बनने के बाद प्राथमिकताओं के सवाल पर मंत्री ओपी ने कहा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लोगो तक पहुंचे। मोदी की गारंटी के तीन बड़े काम गरीबों के आवास धान की मात्रा 21 क्विंटल समर्थन मूल्य 3100 के साथ दो सालो का बकाया बोनस प्रदान कर पूरे किए गए। माफिया राज से मुक्ति आम जनता के लिए सुशासन भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। राजधानी में नालंदा परिसर की तर्ज पर लाइब्रेरी के निर्माण का काम पहले चालू किया जा चुका है। 3000 वेटिंग देखते हुए रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज़ पर राष्ट्रीय स्तर की एक और बड़ी लाइब्रेरी के निर्माण के लिए भी मुख्य मंत्री विष्णु देव साय जी ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। प्
शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी तेजी से विकास के लिए प्लानिंग की जा रहीं है। ओपी ने इस बात के लिए भी प्रदेश वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने प्रदेश बनाया है और हम ही इसे संवारने का काम भी करेंगे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING