Advertisement Carousel
Uncategorized

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने,नोटरी नियुक्ति,व राजस्व न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के संबंध में भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला रायगढ़ ने माननीय विष्णु देव को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ :- भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला रायगढ़ ने,प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह यादव अधिवक्ता एवं संयोजक सुनील थवाईत अधिवक्ता के नेतृत्व एवं सीएम नामदेव प्रदीप राठौर मुकेश साहू अधिवक्ता विधि प्रकोष्ठ सदस्य की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री विष्णु देव साय जी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किए जाने एवं नोटरी नियुक्ति तथा राजस्व न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने विषयान्तर्गत अवगत कराते हुए कहा गया है कि,अधिवक्ताओं के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा आए दिन विवादित स्थिति निर्मित करते हुए अमर्यादित व्यवहार होता

advertisement

रहता है,जिसका उचित निराकरण हो। जिला अधिवक्ता संघ रायगढ़ के अधिवक्ताओं के विरुद्ध राजस्व न्यायालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा की गई झूठी एफआईआर को शीघ्र वापस लिया जाए। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाए। वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोटरी नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी कर रायगढ़ जिले से संबंधित रायगढ़ घरघोड़ा धरमजयगढ़ पुसौर लैलूंगा खरसिया व सारंगढ़ न्यायालय में

अधिवक्ताओं का फॉर्म माननीय जिला न्यायाधीश महोदय रायगढ़ के माध्यम से जमा किया जा चुका है,जिस पर शीघ्र कार्यवाही किया जाए, ताकि नोटरी अधिवक्ताओं के माध्यम से आम जनता को भी सुविधा प्राप्त हो। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने तक किसी भी अधिवक्ता के विरुद्ध प्रथम सूचना दर्ज करने के पूर्व अधिवक्ता संघ की सहमति लिया जाना अनिवार्य हो। सभी राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों व पटवारी के ऑफिस चेंबर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, जिसकी मॉनीटरिंग कलेक्टर महोदय द्वारा करते हुए 24 घंटा सार्वजनिक किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING