Advertisement Carousel
Uncategorized

जगदम्बा ट्रेलर में हादसे के दौरान मजदूर का फटा हाथ…इलाज के दौरान मजदूर की दो उंगलियां कटी…अब नही कर पायेगा काम…गरीब के लिए न्याय मांगने नही आया कोई…

रायगढ़-:जोरापाली में स्थित जगदंबा ट्रेलर में काम के दौरान ड्रील मशीन की चपेट में आ जाने से मजदूर कन्हैया चौहान का एक हाथ बुरी तरह से चपेट में आ गया है।जानकारी मिल रही है की इस हादसे में मजदूर की दो उंगलियां पूरी तरह से कट गई है।घायल कन्हैया चौहान का इलाज रायगढ़ के एक निजी हस्पताल में चल रहा है।
बता दें की जगदम्बा ट्रेलर के मालिक भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के छोटे भाई शिव अग्रवाल हैं।इधर गरीब मजदूर के साथ हुए हादसे के बाद मजदूर के परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।बताया जा रहा है की कम्पनी की

advertisement

तरफ से अभी तक उसके परिवार को कोई भी आर्थिक मदद नही मिली है।इधर सोशल मीडिया में इस बात की भी चर्चा गरम रही की दो दिन पहले सड़क हादसे में जूटमिल क्षेत्र में हुई युवक की मौत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष एक करोड़ मुआवजा की मांग को लेकर अपनी टीम के साथ सड़क पर बैठ गए थे।अब चूंकि उनके भाई की कम्पनी में ही हादसा हुआ है। और मजदूर का एक हाथ छतिग्रस्त हो गया है।तो इस परिस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष मजदूर के परिवार को कितना मुआवजा अपनी ही कम्पनी से दिला पाते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING