Advertisement Carousel
Uncategorized

कार्रवाई : सीएसपी और नगर कोतवाल ने नया जगतपुर और आसपास के वार्डों में की अवैध शराब की जांच पड़ताल….. अवैध शराब प्रतिबंधित करने कोतवाली पुलिस की टीम अलग-अलग वार्डों में दे रही दबिश….. अवैध शराब की शिकायतों पर जगतपुर और ईशानगर के 07 आरोपियों पर की गई है आबकारी एक्ट की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । शहर के कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत नया जगतपुर में अवैध शराब की सूचना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कोतवाली को सभी वार्डों मे लगातार छापेमारी कर अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा इस कारोबार में लिप्त रहे व्यक्तियों को कड़ी समझाश देने निर्देशित किया गया है । निर्देशों के पालन में 28 और 29 दिसंबर को सीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं टीआई कोतवाली शनिप रात्रे एवं उनकी टीम द्वारा नया जगतपुर मोहल्ले एवं आसपास के वार्डों में अवैध शराब बिक्री को लेकर छापेमारी की गई, हालांकि दो दिनों में कहीं अवैध शराब बरामद नहीं हुआ है ।

सक्रिय मुखबीरों से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस टीम विधिवत मकान, बाड़ी व अन्य स्थानों की तलाशी ली जा रही है, इस दौरान अधिकारियों ने अवैध शराब की बिक्री पर संबंधितों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है और भविष्य में भी अवैध शराब बिक्री नहीं करने हिदायत दिया गया है । थाना प्रभारी कोतवाली ने थाने के विवेचक उप निरीक्षक दिनेश बहिदार, सउनि इगेश्वर यादव, गौतम ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक

advertisement

अरूणा चौरसिया के हमराह टीम बनाकर अलग-अलग समय पर वार्डों में दबिश देकर रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज करने निर्देशित किया गया है । छापेमारी दौरान मोहल्लेवासियों को समझाईस दिया गया कि अवैध शराब एवं अनैतिक कार्य में संलिप्त लोगों के संबंध में तत्काल पुलिस को सूचित करें । पुलिस की जांच पड़ताल को लेकर अवैध कार्यों में लिप्त लोगों में हड़कंप है वहीं सुकून पसंद लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहनी की ।

विदित हो कि कोतवाली पुलिस द्वारा जगतपुर, नया जगतपुर, ईशानगर में अवैध शराब बिक्री की सूचनाओं पर कार्यवाही करते आरोपी रंजीत सिदार, गोपाल एक्का, गोपाल दास महंत, कार्तिक एक्का, अनिल कुमार मिंज, अजेश कुमार और राजेंद्र राम उरांव को पकड़ा गया और आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । कोतवाली पुलिस अवैध शराब की सूचनाओं पर आगे भी कार्यवाही जारी रखेगी ।

            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING