Advertisement Carousel
Uncategorized

व्यापारी बंधुओं से अपील में सुशील रामदास ने किया कोरोना प्रोटोकॉल के पालन का आग्रह


रायगढ़ / सरकार वर्तमान में किसी प्रकार का लॉकडाउन लगाकर आर्थिक गतिविधियों को बाधित नहीं करना चाहती है। लेकिन जनता और व्यापारी बंधु कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें। जिससे कि कोरोना के संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सके।
उपरोक्त बातें जिला कलेक्टर भीम सिंह ने गत 5 जनवरी के व्यापार एवं उद्योग के प्रतिनिधियों तथा छ.ग. चैम्बर के साथ बैठक में कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाईट कर्फ्यू के दौरान रात्रि में लोडिंग और अनलोडिंग में कोई प्रतिबंध नहीं है, किन्तु नाईट कर्फ्यू के समय में प्रतिष्ठान बंद रखे जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह समय घबराने का नहीं, सावधान रहने का है। कलेक्टर ने चैम्बर से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि व्यापारीगण अपने – अपने प्रतिष्ठान में मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग आवश्यक रूप से करें। दुकानदारों एवं फैक्ट्री मालिकों द्वारा लापरवाही करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के प्रावधान से अवगत कराया। चेम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने आर.टी.पी.सी.आर की रिपोर्ट देर से मिलने के विषय को रेखांकित किया। जिस पर कलेक्टर भीम सिंह ने प्रक्रिया में सुधार के लिए आश्वस्त किया। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने चैम्बर की ओर से जिला प्रशासन को हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि हम व्यापारी गण इसी समाज के अभिन्न अंग हैं। इसलिए समाज के प्रति हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि हम सभी जिला प्रशासन का सहयोग करें।
एक प्रश्न के उत्तर में कलेक्टर महोदय ने कहा कि नाइट कर्फ्यू में रात्रि कालीन ड्यूटी करने वाले स्टाफ बस के लिए किसी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। पटेलपाली मंडी के थोक सब्जी विक्रेताओं की व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए संवेदनशील जिला कलेक्टर ने सब्जी मंडी को प्रातः 4 बजे से संचालन की अनुमति दे दी।
उपरोक्त बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश मंत्री राजेश अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल चैम्बर, ललित बोन्दिया एवं मनोज बेरीवाल (जूट मिल चैम्बर जोन प्रमुख) सहित जिले के प्रमुख शासकीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING