Advertisement Carousel
Uncategorized

अग्रोहा धाम में हुए पहले कार्यक्रम में ही हो गया बवाल… स्टेज में चढ़कर शराब के नशे में हुडदंग मचाने वाले पर कब होगी कार्यवाही…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…सर्वसमाज के लिए बनाए गए अग्रोहा धाम में पहले ही कार्यक्रम में बवाल मच गया है।बता दें की साल के शुरुवात में ही 1 जनवरी को लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन द्वारा अग्रोहा धाम में नव निशा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के दौरान ही राजेश अग्रवाल(बब्बल)के द्वारा शराब के नशे में चूर होकर स्टेज में चढ़कर वहां का माहौल खराब कर दिया गया।इतना ही नहीं राजेश अग्रवाल ने भरे मंच में ही लायंस क्लब के अध्यक्ष विजय हरी अग्रवाल के साथ बदतमीजी करते हुए, उन्हें धक्का मारकर मंच से उतार दिया।इस घटना के बाद पूरा कार्यक्रम ही बंद करना पड़ा।इस घटना के बाद पूरे अंचल में अग्रोहधाम का नाम खराब हो गया।
बहरहाल इस घटना को हुए दस दिन बीत चुके हैं।लेकिन ट्रस्ट की तरफ से शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले राजेश अग्रवाल बब्बल के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नही की गई है।जबकि बताया जा रहा है की ट्रस्ट के बायलॉज में ऐसा कुकृत्य किए जाने पर कड़ी कार्यवाही किए जाने का स्पष्ट उल्लेख है।

advertisement

शराब पीकर अग्रोहा धाम आए तो पूरे परिवार को नो एंट्री…

अग्रोहा धाम के लोकार्पण के पहले हुई समस्त बैठकों में पदाधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था की माताओं बहनों की मानमर्यादा और सुरक्षा को देखते हुए,अग्रोहाधाम परिसर में मांस मदिरा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और ऐसा करने वाले वयक्ति पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।साथ ही ऐसा करने वाले वयक्ति का अग्रोहधाम में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING