Advertisement Carousel
Uncategorized

होटल शिवम के मालिक से कोतवाली पुलिस ने क्यों की पूछताछ…?..आखिर ऐसा क्या मामला था की अंतिम चेतावनी देकर…करनी पड़ी यह कार्यवाही…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…बीते दो सालों से अपनी संदिग्ध गतिविधियों की वजह से पूरे अंचल में बदनाम हो चुके होटल शिवम के संचालक अभिषेक अग्रवाल को गुरुवार को पुलिस ने कोतवाली बुलाकर पूछताछ किया है।पुलिस ने बताया की इस होटल की लगातार शिकायतें मिल रही थी।इसी बिनाह पर होटल संचालक से पूछताछ की गई है।और होटल के रजिस्टर की जांच की गई है।बता दें की पुलिस ने होटल मालिक अभिषेक अग्रवाल पर 109 की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उसे सख्त चेतावनी देकर इस दफा छोड़ा है।

advertisement

आखिर क्यों बदनाम है ये होटल…

दरअसल बीते दो तीन सालों से इस होटल के आसपास रहने वाले लोग इस होटल में संचालित हो रही संदिग्ध गतिविधियों की वजह से परेशान हो चुके हैं।बताया जा रहा है की सुबह से लेकर देर रात तक इस होटल में युवक और युवतियों का आना जाना लगा रहता है।युवतियां पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे को ढंक लेती है और अपने पुरुष मित्र के साथ इस होटल में प्रवेश करती हैं।होटल के कर्मचारी आधार कार्ड लेकर इन्हें एक से दो घंटे के लिए कमरा उपलब्ध करा देते हैं।इसी तरह यह सिलसिला सुबह से देर रात तक चलता रहता है।

विज्ञापन के जरिए होता है होटल का प्रचार…

जानकारी के मुताबिक होटल संचालक ने होटल के बाहर ही विज्ञापन का बोर्ड लगा रखा है।जिसमे साफतौर पर लिखा है कपल फ्रेंडली रूम उपलब्ध है।साथ ही इस बेहूदा काम के लिए लोगों को रिझाने के लिए बकायदा सोशल साइट्स पर भी विज्ञापन चलाया जाता है।

स्कूल और कॉलेज के बच्चे आते हैं…

अगर इस होटल का रजिस्टर और सीसीटीवी चैक किया जाए तो यहां की हकीकत अपने आप सामने आ जाएगी।दरअसल यहां स्कूल और कॉलेज की युवतियां अपने बॉय फ्रेंड्स के साथ समय बिताने आती हैं।अगर यह कहा जाए की इस होटल का संचालक अपने रुपयों की हवस मिटाने के लिए नौजवान युवक युवतियों का भविष्य बिगाड़ रहा है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

रायगढ़ विधायक और कैबीनेट मंत्री ओपी चौधरी जी.. जरा इधर भी तवज्जो दीजिए…

पूर्व आईएएस और रायगढ़ विधायक कैबिनेट मिनिस्टर ओपी चौधरी जी से भी इस मामले में बहुत उम्मीदें है।मंत्री जी का शिक्षा को लेकर पहले से ही विजन स्पष्ट है।लेकिन रुपयों की हवस के कारण इस कुख्यात होटल का संचालक जिस तरह से अपने अनैतिककृत्य के जरिए युवा पीढ़ी को बर्बादी के रास्ते पर धकेल रहा है।उससे तो अब यही लगता है की युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा।भविष्य गढ़ने के दौरान पढ़ने लिखने वाले स्टूडेंट इस होटल मालिक की चाल में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।मंत्री महोदय को खुद इस मामले में संज्ञान लेकर यहां हो रही अवैध गतिविधियों को तत्काल रोक लगाने के उपाय करने होंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING