Advertisement Carousel
Uncategorized

ग्राम कोसमपाली में अवैध शराब की शिकायत पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 60 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

*रायगढ़* । आज दिनांक 16/01/2024 को थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कोसमपाली में शराब रेड कार्रवाई कर आरोपी सुशील जायसवाल को पकड़ा गया है ।

कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि संदेही सुशील जायसवाल अवैध शराब के व्यवसाय में जुड़ा है आज भी अपने गांव के बाहर अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिक्री करने रखा है । पुलिस ने रेड कार्रवाई में *आरोपी सुशील जायसवाल पिता श्याम कुमार उम्र 28 साल साकिन कोसमपाली थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़* के कब्जे में रखे थैला से 60 पाव गोल्डन गोवा व्हीस्की शराब कीमती 7,200 रूपये को गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक जय प्रकाश सूर्यवंशी, करूणेश राय, आरक्षक मनोज जोल्हे, संजीव पटेल शामिल थे ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING