Advertisement Carousel
Uncategorized

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ वित्त मंत्री ओपी ने की मंदिरो की सफाई

रायगढ़ :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मंच के जरिए मंदिर स्वच्छता अभियान की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 14 जनवरी से 22 जनवरी तक मंदिरों परिसरों सहित तीर्थ स्थलों में चल रहे स्वच्छता अभियान में आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्रीश्याम बिहारी जायसवाल एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर स्थित माँ महामाया मंदिर,में साफ-सफाई कर पुनीत अभियान में सहभागिता दर्ज कराई। ओपी ने प्रदेश वासियों से अनुरोध किया है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर देश भर के मंदिरों तीर्थ स्थलों में चल रहे स्वच्छता अभियान से अवश्य जुड़ें।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING