
प्रकाश नार्थ
रायपुर. यूपी की अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठाा 22 जनवरी को होने वाली है. इससे पहले नवा रायपुर राममय हो जाएगा. कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सभी चौक-चौराहों पर राम जी के भजन और भक्ति गीत प्रसारण के निर्देश अटल नगर प्राधिकरण को दिए.
मंत्री ओपी चौधरी ने आम जनता की सुविधा और आस्था के लिए 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम के सीधे प्रसारण नवा रायपुर में लगे बड़े LED स्क्रीन पर भी LIVE दिखाए जाने के लिए सीईओ नवा रायपुर को निर्देशित किया. बता दें कि भारत के प्रधानमंत्रीजी नरेंद्र मोदी की पहल अन्तर्गत नवा रायपुर स्मार्ट सिटी में 20 चौक-चौराहों पर आम जनता की सुविधा और जानकारी प्रदाय करने के लिए स्पीकर/PA सिस्टम इनस्टॉल किए गए हैं.
