Advertisement Carousel
Uncategorized

पशुपालन व मछली पालन के लिए बनाए जा रहे किसान क्रेडिट कार्ड


रायगढ़, / शासन द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पशुपालन एवं मछली पालन हेतु ऋण प्रदाय किया जा रहा है। इसके लिए पशुधन विकास विभाग एवं ग्राम पंचायतों के समन्वय से पशुपालन के लिए के.सी.सी.प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं। पूरे जिले को 9 सेक्टर में विभाजित कर अलग-अलग तिथियों में ग्राम पंचायतों में केसीसी बनाने का कार्य किया जा रहा है। पशुपालन के.सी.सी. के तहत् दुधारू गौपालन के लिए 25 हजार 750 रुपये प्रति दुधारू गाय, दुधारू भैंस पालन के लिए 31 हजार 250 रुपये प्रति दुधारू भैंस, बकरी पालन के लिए 2 हजार 628 रुपये प्रति बकरी, सूकर पालन के लिए 13 हजार 160 रुपये प्रति सूकर एवं मुर्गी पालन के लिए 100 रुपये रुपये प्रति मुर्गी का प्रावधान है। इसी प्रकार मछली पालन के लिए एक हेक्टेयर तालाब के मछली बीज और दाना के लिए 01 लाख 50 हजार रुपये का प्रावधान है। पशुपालक पशुपालन एवं मछली पालन के.सी.सी.ऋण के लिए नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था एवं मछली पालन संस्था में संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING