Advertisement Carousel
Uncategorized

डीजल की अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर साइबर सेल और पुसौर पुलिस की कार्रवाई, तीन दुकानों से 440 लीटर अवैध डीजल जप्त….

*रायगढ़* । विगत कुछ दिनों से पुसौर थाना क्षेत्र और आसपास के ईलाको में भारी वाहन चालकों से सस्ते दामों में डीजल खरीदकर अवैध रूप से बिक्री की सूचनाएं मिल रही थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा साइबर सेल और थाना प्रभारियों को डीजल की अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे निर्देशों के पालन में साइबर सेल के स्टाफ द्वारा मुखबीर लगाकर गोपनीय तौर पुसौर क्षेत्र में तस्दीक किया गया, जहां चाय ठेला, पान ठेला और गुमटीनुमा दुकान की आड़ में चोरी की डीजल विक्रय की जानकारी मिली । तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर साइबर सेल और पुसौर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रेबार के संतोष नारंग के दुकान, ग्राम सुपा के राम प्रसाद के पान ठेला और ग्राम सुपा मेन रोड पर डूमर साय के चाय ठेले में दबिश दिया गया । दबिश में ग्राम रेबार के संतोष नारंग निवासी सुपा पुसौर के कब्जे में 130 लीटर अवैध डीजल, ग्राम सुपा के राम प्रसाद के पास 160 लीटर अवैध डीजल तथा ग्राम सुपा के डूमर साय के कब्जे में 150 लीटर अवैध डीजल खाली ड्रम और डीजल नापने का चाडी, केन मिला । पुसौर पुलिस द्वारा डीजल संग्रहण, विक्रय के संबंध में तीनों व्यक्तियों को नोटिस देकर अनावेदक पर थाना पुसौर में धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही किया गया है । तीनों कार्यवाही में अनावेदकों से *कुल 440 लीटर अवैध डीजल*, खाली ड्रम, तेल नापने का टीना का केन, प्लास्टिक चाडी की जप्ती कर थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, मनमोहन बैरागी, कोसो सिंह जगत और साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, महिला प्रधान आरक्षक रेनू मंडावी सिंह, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवार, नरेश रजक, नवीन शुक्ला, प्रताप बेहरा, सुरेश सिदार की अहम भूमिका रही है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING