Advertisement Carousel
Uncategorized

नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, थाना जूटमिल में आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज…..

*रायगढ़* । थाना जूटमिल में बाजीराव महारापारा में रहने वाले मनोहर दास महंत द्वारा आरोपी रूपराज मानिकपुरी निवासी ग्राम छाछी, कसडोल जिला बलौदाबाजार के विरुद्ध नौकरी लगाने के नाम पर ₹3,00,000 धोखाधड़ी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2021 में उसके परिचित रूपराज मानिकपुरी द्वारा रायपुर मंत्रालय में नौकरी करना और मंत्रियों से अच्छी जान पहचान बताकर ₹3,00,000 में खाद्य विभाग में नौकरी लगा देने की बात बताया था । नौकरी के प्रलोभन में आकर रूपराज के कहने पर उसके और उसकी पत्नी सरिता मानिकपुरी के खाते में रुपए ट्रांसफर करवाया था । शिकायतकर्ता के बताया कि उसने अपने जीजा और छोटी बहन के खाते से रूपराज मानिकपुरी और उसकी पत्नी के खाते में रुपए ट्रांसफर किये और कई बार रायगढ़ में रूपराज मानिकपुरी को 10,000-5,000 रूपये भी दिया है । मनोहर महंत बताया कि उसे नौकरी के नाम पर रूपराज ₹300000 लेकर केवल आवेदन का पावती दिया है, अपने स्तर पर रायपुर जाकर पता किया तो रूपराज मानिकपुरी किसी मंत्रालय में कार्यरत नहीं है बल्कि उसने झूठा आश्वासन देकर धोखाधड़ी किया है । शिकायत जांच में गवाहों द्वारा रुपए भेजने और आरोपी रूपराज के खाते में रुपए ट्रांसफर होना पाए जाने से आरोपी पर धोखाधड़ी का अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING