Advertisement Carousel
Uncategorized

गांव-गांव तक पहुंचा रामोत्सव का उल्लास….जिले के विभिन्न ग्रामों में कला जत्था सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा सुनाई जा रही है राम भजन के माध्यम से माता कौशिल्या और माता शबरी की गाथा….श्रीराम, हनुमान और अन्य भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता….कई गांवों में की गई पूजा-अर्चना

advertisement

रायगढ़, 21 जनवरी 2024/ अयोध्या में आयोजित रामोत्सव का उल्लास गांव-गांव तक पहुंच रहा है। जिले के विभिन्न ग्रामों में कला जत्था सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा राम भजन के माध्यम से माता कौशिल्या और माता शबरी की गाथा सुनाई जा रही है। इस अवसर पर श्रीराम, हनुमान और अन्य भक्ति गीतों पर श्रोता झूम-झूम कर राम भक्ति में सराबोर हो रहे हैं। भजन के दौरान कई गांवों की महिलाओं द्वारा नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती जलाकर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
500 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद अयोध्या के रामजन्म भूमि पर मंदिर का निर्माण हुआ है। जिसके लिए जिले समेत देश भर के लाखों सेवकों ने तमाम विपत्तियों को पार कर राम लला की मूर्ति स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया था। आज वह पल भी आ गया जिसका ख्वाब देश वासियों ने दशकों पहले संजोया था। इस सुखद अनुभूति का आनंद अब गांव-गांव व घर-घर देखा जा रहा है। जिला जनसंपर्क के सहयोग से कला जत्था सांस्कृतिक

दल के कलाकार इस उल्लास को गांव-गांव और घर-घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भक्ति गीत और नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीराम के अमर गाथाओं का बखान किया जा रहा है। रायगढ़ जिले के विभिन्न गांवों में इस तरह का भक्तिमय कार्यक्रम लोक झंकार कला केंद्र के कलाकारों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान भगवान श्री राम, माता कौशिल्या और माता शबरी की गाथा सुनाई जा रही है। प्रभु श्रीराम का छ.ग ननिहाल है, इसका भी वर्णन किया जा रहा है। कहां-कहां श्रीराम के पग पड़े उसको भी इंगित किया जा रहा है।
लोगों तक पहुंचा रहे सीएम का संदेश
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। हर गांव के कार्यक्रम में सीएम श्री साय का ऑडियो संदेश सुनाया जा रहा है। जिसे लोग बड़े ध्यान और गंभीरता से सुन रहे हैं।
कछार में महिलाओं ने किया पूजा-अर्चना

कार्यक्रम के दौरान जब लोक झंकार कला केंद्र की टीम कछार गांव पहुंची तो वहां लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। इस गांव के हर घर में श्रीराम का विजय पताका फहर रहा है। हालांकि अन्य गांवों में भी इसी तरह का माहौल है। जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो वहां की महिलाओं ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान दल के कलाकार भक्ति भजन की प्रस्तुति देते रहे। लोग भक्ति गीतों में झूमते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING