Advertisement Carousel
Uncategorized

नगर-निगम क्षेत्र में सरकारी व नजूल भूमि पर धड़ल्ले से हो रहें अवैध निर्माणों पर बेदखली की कार्यवाही करें शहर सरकार – मुक्तिनाथ

निगम प्रशासन द्वारा दो-दो नोटिस जारी करने के बावजूद डिस्मेंटल की कार्यवाही न करना संदेहास्पद

advertisement

रायगढ़ – रायगढ़ के तेज़तर्रार युवा भाजपा नेता, पूर्व वरिष्ठ निगम पार्षद व जूटमिल मंडल महामंत्री मुक्तिनाथ ‘बबुआ’ द्वारा नगर निगम में काबिज़ काँग्रेस की शहर सरकार व निगम प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में युवा भाजपा नेता ने निगम क्षेत्र में खुलेआम व धड़ल्ले से हो सरकारी व नजूल भूमि पर अवैध कब्ज़े व अवैध निर्माण को लेकर शहर सरकार व निगम प्रशासन की कार्यशैली व भूमिका पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नजूल भूमि पर कब्ज़े को मान्यता देने के लिए कब्जेदारों से 152 फीसदी की दर से राशि (राजस्व ) लेकर कब्जेदार को आवासीय पट्टा देने की योजना चला रही हैं वहीं दूसरी ओर निगम में काबिज़ उन्ही की पार्टी की शहर सरकार व निगम प्रशासन की अनदेखी व मौन स्वीकृति की वजह से इन दिनों पूरे निगम क्षेत्र में जिसमें सबसे अधिक मामलें वार्ड नं 25 विनोबानगर व कौआँकुंडा क्षेत्र, वार्ड नं 26 छोटे अतरमुड़ा व टीवी-टॉवर क्षेत्र और इंदिरानगर मोहल्ले ब जूटमिल-सांगीतराई क्षेत्र से जुड़े हैं जहाँ शहरी भू माफियाओं द्वारा खुलेआम अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस पर निगम प्रशासन व शहर सरकार सिर्फ नोटिस जारी कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर रही हैं जबकि ऐसे मामलें में निगम प्रशासन के पास डिस्मेंटल की कार्यवाही करने का अधिकार होता हैं।

आगे जारी विज्ञप्ति में युवा भाजपा नेता ने शहर सरकार व प्रशासन पर अवैध कब्जेदारों से म्यूचअल सेटिंग्स करने का भी आरोप लगाते हुए कहा है उनकी जानकारी में ऐसे दो से तीन मामलें तो अभी हाल के दिनों के ही है जहाँ पहले निगम अमले के द्वारा संबंधित अवैध कब्जेदार व निर्माणकर्ता को प्राथमिक व द्वितीयक नोटिस जारी कर अल्टीमेटम भी दिया गया था पर बाद में डिस्मेंटल की कार्यवाही करने की बजाय दोनों से तीनों मामलों में सरकारी व नजूल भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिससे प्रमाणित होता है कि निगम क्षेत्रों में सरकारी व नजूल भूमि पर जो शहरी भूमाफियाओ द्वारा अवैध कब्जे, निर्माण और बिक्री का जो खेल खुलेआम खेला जा रहा है उसमें निगम प्रशासन व शहर सरकार की स्वीकृति हासिल है।

आगे उन्होंने निगम प्रशासन व शहर सरकार को चेताते हुए ये भी कहा कि अगर जल्द ही ऐसे तमाम मामलों में बेदखली व डिस्मेंटल की कार्यवाही निगम प्रशासन द्वारा सुनिश्चित नहीं करती हैं तो फिर वे खुद अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरकर शहर सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING