Advertisement Carousel
Uncategorized

अपेक्स हॉस्पिटल में एंडोस्कोपी करके दूरबीन पद्धति के जरिए 6 साल के बच्चे के पेट से लॉली पॉप का पाईप निकाला गया

रायगढ़:अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ जिले के लिए वरदान साबित होता जा रहा है।
डॉक्टर मनोज गोयल एवं डॉक्टर अरविंद यादव की टीम ने जटिल ऑपरेशन करके एक मासूम से बच्चे की जान बचाई। 6 साल के मासूम बच्चे ने लॉली पॉप खाते खाते उसके पाईप को ही निगल लिया था। जिसे इमरजेंसी में उनके परिजन द्वारा रात को 12 बजे अपेक्स हॉस्पिटल लाया गया ,जिसे डॉक्टर मनोज गोयल ने एंडोस्कोपी द्वारा दूरबीन पद्धति से उस पाइप को बाहर निकाला। इस तरह उस मासूम बच्चे को नई जिंदगी मिली ,और बच्चा सुबह अपने घर को भी रवाना हो गया। परिजनों ने डॉक्टर मनोज गोयल एवं डॉक्टर अरविंद यादव को धन्यवाद देते हुए उनके आंखों से आंसू झलक रहे थे।

advertisement


साथ ही साथ डॉक्टर मनोज गोयल ने बच्चों को लॉली पॉप को खिलाने के साथ परिजनों को ध्यान देने की बात कहीं, जिससे कि भविष्य में किसी और बच्चे के साथ ऐसे अनहोनी ना हो।
इससे पहले भी डॉक्टर मनोज गोयल ने अपेक्स हॉस्पिटल परिसर में एंडोस्कोपी द्वारा अनेक प्रकार के फॉरेन बॉडी निकाले है। और अनेकों मरीजों की जान बचाई है। उन्होंने सिक्का,मछली का काटा, बालों में लगाने वाली हेयर पिन, डेंचर जैसी कईं चीजें भी निकाली है। छत्तीसगढ़ में बहुत ही कम हॉस्पिटल में ये सुविधा उपलब्ध है जिसमे की दूरबीन से ही गले में फसी वस्तुओं को निकाला जा सके। रायगढ़ जिले के लिए ये गर्व की बात है कि यहां ये अमूल्य सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING