Advertisement Carousel
Uncategorized

वित्त मंत्री ओपी ने अस्वस्थ डॉक्टर प्रकाश मिश्रा का हाल चाल जाना

रायगढ़ ;- वित्त मंत्री, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जन सम्पर्क के बाद मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे और वहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे आर एस एस प्रमुख,मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक एवम मशहूर हृदय रोग चिकित्सक डॉक्टर प्रकाश मिश्रा का हाल चाल जाना। विदित हो कि एक दिन पहले ही डॉक्टर प्रकाश मिश्रा सीने में दर्द को लेकर मेट्रो के एमरजेंसी वार्ड में दाखिल हुए थे । इस दौरान उनकी सौजन्य मुलाकात प्रकाश मिश्रा के अनुज न्याय

advertisement

विद प्रशांत मिश्रा से भी हुई। वित्त मंत्री ओपी ने प्रकाश मिश्रा से मिलकर कुशल क्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसी कड़ी में मेट्रो हॉस्पिटल में उपचार रत विंध्याचल से भी मिले। विदित हो कि विंध्याचलपूर्व पार्षद मुक्तिप्रसाद बबुआ के पिता एवम वर्तमान पार्षद रिमझिम के ससुर है। श्री चौधरी ने मुक्तिनाथ के पिता का हाल चाल जानते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पूर्व विधायक विजय अग्रवाल मुकेश जैन, दीपेश सोलंकी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING