Advertisement Carousel
Uncategorized

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की तत्परता से लव जिहाद के चंगुल से मुक्त हुई पीड़िता….ओपी के निर्देश पर छाल पुलिस ने नेपाल बॉर्डर स्थित बिहार के अररिया जिला के मुस्लिम बाहुल्य गांव चरैया में अपहरणकर्ता के चंगुल से किशोरी को मुक्त कराया….अमानवीय यातना के अंतहीन सिलसिले का खुलासा

advertisement

रायगढ़ । रायगढ़ जिले में ‘ लव- जिहाद ‘ का एक और मामला उजागर हुआ है । प्रदेश के वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया उन्होंने पुलिस कप्तान को इस संबंध में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उनकी पहल पर पुलिस ने गुमशुदा युवती मीना (बदला हुआ नाम) की पता तलास करते बिहार के मुस्लिम बाहुल्य ग्राम चरैया से मुक्त कराया। बिहार पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कठिनाई से चार दिनों के संघर्ष के उपरान्त पीड़ित युवती को वापस रायगढ़ लाया गया। पुलिस ने इस मामले में ‘ गुम इंसान ‘ दर्ज कर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर थी। वह तो भला हो श्री चौधरी का जिन्होंने प्रताडिता के परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लिया और पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए । नतीजतन भोली-भाली युवती को एक विधर्मी द्वारा फांसने का उक्त मामला उजागर हो पाया । पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING