Advertisement Carousel
Uncategorized

औघड़ की मड़ई जिगना में निःशुल्क नेत्र शिविर में 170 मरीजों की जांच

प्रकाश नार्थ

रायगढ़:- अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की शाखा औघड़ की मड़ई जिगना में बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच में 170 मरीजों को लाभ मिला। बिहार राज्य के जिगना के अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र 30 जनवरी को आयोजित नेत्र जांच शिविर में 106 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। 77 मरीजों को नेत्र

advertisement

सम्बन्धित ड्राप दिया गया। 37 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।19 मरीजों के लिए नंबर सहित चश्मे की जानकारी प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा प्रेषित की गई है जिसका वितरण अगले नेत्र शिविर में किया जाएगा। विदित हो कि अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर जांच का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING